Posts

Showing posts from October, 2022

ज़िले में व्यवस्थित रूप से समर्थन मूल्य में धान खरीदी करने पर कलेक्टर ने दिए निर्देश- सक्ति

Image
  ज़िले में व्यवस्थित रूप से समर्थन मूल्य में धान खरीदी करने पर कलेक्टर ने दिए निर्देश- सक्ति धान खरीदी की समुचित व्यवस्था के निरीक्षण और पर्यवेक्षण के लिए बनाए 116 नोडल अधिकारी सक्ती, 29 अक्टूबर 2022/ प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप ज़िले में भी आगामी एक नवंबर से 31 जनवरी 2023 तक समर्थन मूल्य में धान खरीदी किसानों से की जाएगी। धान खरीदी व्यवस्थित और बिना किसी दिक्कत के 116 उपार्जन केंद्रों में की जा सके इसके लिए कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने 116 नोडल अधिकारी बनाए हैं। आज इन अधिकारियों की बैठक लेकर कलेक्टर ने उन्हें सौंपे गए दायित्व से ना केवल वाकिफ कराया, बल्कि इसका सही तरीके से निर्वहन करने के भी निर्देश दिए हैं।  बैठक में जिला  मुख्य रूप से चेक लिस्ट के आधार पर खरीदी केंद्रों में व्यवस्था, जिसमें खरीदी केंद्रों की साफ सफाई, विद्युत व्यवस्था, कंप्यूटर सेट/ प्रिंटर चालू हालत में हो, जनरेटर, यू.पी.एस./ इंटरनेट की व्यवस्था, आर्द्रतामापी यंत्र, नाप तौल के लिए पर्याप्त कांटा-बांट, बारदाना सुतली, हमाल की उपलब्धता, तारपोलिन, चबूतरा, डैनेज, टोकन जारी करने की स्थिति पर नोडल अ...

कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने समय-सीमा की बैठक ली।

Image
 कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर 1 नवम्बर को आयोजित होने वाले राज्योत्सव की तैयारी की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।      सक्ती 27 अक्टूबर 2002 / कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने आज समी विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने  कहा कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करना हमारी जिम्मेदारी है, कोई भी हितग्राही शासन की योजना से वंचित न रहे इसका पूरा ध्यान रखें। उन्होंने शासन के फ्लैगशीप योजना, कार्यक्रमों के क्रियान्वयन प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए तथा व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए।कलेक्टर ने 1 नवम्बर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस को जिले में गरिमामय ढंग से मनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए है। उन्होंने सभी विभागों को शासन के योजनाओं कार्यक्रमों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए आकर्षक प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए है।     कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी शासन की महत्वपूर्ण कार्य है। इसके लिए सभी संबंधित अध...

जेसीसी(जे) प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर,छत्तीसगढ़ के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने का निर्देशित भूपेश सरकार को करें।

Image
 जेसीसी(जे) प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर,छत्तीसगढ़ के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने का निर्देशित भूपेश सरकार को करें। रायपुर/जनता कांग्रेस छग(जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के लाखों अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने के लिए आग्रह किया गया है छग की भूपेश बघेल सरकार ने अपने जनघोषण पत्र में वादा किया था कि कांग्रेस  सरकार बनने के 10 दिन में सभी अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने का वादा किया था जो अब तक पूरा नही किये हैं जैसे ओडिसा, राजस्थान,दीपावली का तोहफा देते हुए अपने अनियमित कर्मचारियों को नियमित कर दिया गया है वैसे ही छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार को भी निर्देशित करें नियमित करने के लिए।

तड़पते जख्मी गौ को डॉक्टर बुलाकर इलाज कराया - राजेंद्र जांगड़े चारपारा ।

Image
 तड़पते जख्मी गाय को डॉक्टर बुलाकर इलाज कराया - राजेंद्र जांगड़े चारपारा ।  मालखरौदा/नवा जिला सक्ति के मालखरौदा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत चारपारा निवासी राजेंद्र जांगड़े द्वारा गौ सेवा की मिशाल पेश किया गया है,जांगड़े ने दर्द से कहराते पशु का इलाज करवाया गया है दरअसल किसी अज्ञात ट्रेक्टर चालक द्वारा नगझर रोड पर दो मवेशी को टोक कर चला गया था जिसे राजेन्द्र जांगड़े ने देखा की रोड पर दो गाय घायल अवस्था में थे जिसके शरीर से खून निकल रहे थे तो राजेंद्र जांगड़े से नही रहा गया और बकायदा पशु चिकित्सा को बुलाकर अपने खर्च से उस दोनों जानवरों का इलाज करवाया,इसे कहते हैं मानवता की मिसाल पेश करना,कई लोग तो ऐसे होते हैं जो इंसानों की मदद नही करते मगर इन्होंने तड़पते जानवर का इलाज कराकर मानवत की मिसाल पेश किया।

अजित जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए रवि खटर्जी।

Image
 अजित जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए रवि खटर्जी। जोगी युवा मोर्चा के दमदार सिपाही रवि खटर्जी,एवं जोगी जी के अनन्य प्रशंसक हैं। सक्ती/छत्तीसगढ़ राज्य के एकमात्र मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छग(जोगी) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के निर्देशानुसार महासचिव संतोष गुप्ता एवं सक्ति जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन बबलू व प्रभारी सुखबाई खूंटे की अनुशंसा पर रवि खटर्जी को (प्रदेश उपाध्यक्ष अजित जोगी युवा मोर्चा) जिला सक्ति के पद के लिए अजित जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू के द्वारा नियुक्त किया गया हैं जनता कांग्रेस जोगी परिवार ने रवि खटर्जी पर विश्वास जताया है कि आपके द्वारा पार्टी को मजबूती मिलेगी इसी आशा और विश्वास करते हुए आपकी उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं,वहीं रवि खटर्जी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष ब्याप्त है इस नियुक्ति पर शक्ति विधानसभा प्रभारी अर्जुन राठौर ने कहा की रवि खटर्जी पूर्व में यूथ में इनका कार्य प्रशंसनीय और सराहनीय रहा है इसी को ध्यान में रखते हुए हमारे प्रदेश अध्यक्ष ने पुनः एक बार फिर से बड़ी जवाबदारी दिये है...

सक्ति जिला में जोगी कांग्रेस का प्रथम चरण का बैठक जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन बबलू जी के नेतृत्व में स्व.वेदराम भवन में सम्पन्न हुआ।

Image
 सक्ति जिला में जोगी कांग्रेस का प्रथम चरण का बैठक जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन बबलू जी के नेतृत्व में स्व.वेदराम भवन में सम्पन्न हुआ। जोगी कांग्रेस के अस्तित्व के बजाय भाजपा- कांग्रेस अपनी अपनी पार्टी की चिंता करें,जोगी कांग्रेस को तोड़ने की चाल नही चलेगा। जेसीसी (जे) के सक्ति जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन बबलू जी ने भाजपा - कांग्रेस को दिया करारा जवाब।  सक्ति/छत्तीसगढ़ की एकमात्र मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के सक्ति जिला बनने पर जोगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मा.अमित जोगी जी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता हर्षवर्धन सिंह बबलू जी को नवीन जिला सक्ति का जिलाध्यक्ष बनाया तो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह बबलू ने अपने जिलाध्यक्ष के कर्तब्य का पालन करते हुए सक्ति जिला का प्रथम चरण का बैठक अपने गृह निवास स्थान स्व.वेदराम भवन में बैठक लिये जिसमें जिलेभर के जोगी कांग्रेसी पहुँचे,कार्यक्रम की शुरुआत में सबसे पहले पार्टी के संस्थापक स्व.पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम की शुरुआत किया गया उसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने जिलाध्यक्ष ह...

कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने समय-सीमा की बैठक ली।

Image
 कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने समय-सीमा की बैठक ली। जिले में सीमार्ट का शीघ्र होगा शुभारंभ,कलेक्टर ने  आवश्यक तैयारी करने के दिए निर्देश। शासन का योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं शिविर का आयोजन कर दिलाये पात्र हितग्राहियों को लाभ - कलेक्टर रामायण मंडली के मानस गायन प्रतियोगिता के लिए समितियों का जल्द पंजीयन कराने के दिए निर्देश       सक्ती 14 अक्टूबर 2022/ कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने आज सभी विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने पूरे  प्रदेश सहित जिले में 15 नवम्बर से शुरू होने वाले मानस गायन प्रतियोगिता के लिए जिले के सभी इच्छुक रामायण मंडली समितियों का शीघ्र पंजीयन कराये जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को 15 नवंबर से पूर्व जिले के ज्यादा से ज्यादा समितियों का पंजीयन चिन्हारी पोर्टल में कराए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि धान खरीदी का कार्य शासन का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी जिले के धान खरीदी केन्द्रों का समय पूर्व निरीक्षण करते हुए धान खरीदी केन्द्रो में साफ-स...

शहीद दीपक भारद्वाज को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुँचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल।

Image
 शहीद दीपक भारद्वाज को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुँचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। सक्ति-मालखरौदा/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जैजेपुर विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए सब इंस्पेक्टर दीपक भारद्वाज के गृह ग्राम पिहरीद पहुंचकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की,मुख्यमंत्री बघेल ने शहीद दीपक भारद्वाज के परिजनों से मुलाकात कर की इस दौरान बिलाईगढ़ विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव राय, विधायक राम कुमार यादव केशव चंद्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिहरीद हाईस्कूल का नामकरण शहीद दीपक भारद्वाज के नाम पर करने की घोषणा किये।

छत्तीसगढ़ सरकार के वादाखिलाफी को लेकर जैजैपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल वापस जाओ के जमकर नारेबाजी किया,प्रदर्शनकारियो को गिरप्तार कर लिया।

Image
 छत्तीसगढ़ सरकार के वादाखिलाफी को लेकर जैजैपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल वापस जाओ के जमकर नारेबाजी किया,प्रदर्शनकारियो को गिरप्तार कर लिया। जैजैपुर/जैजैपुर विधानसभा के अंतर्गत पांचों मण्डल के युवा मोर्चा कार्यकर्ता द्वारा आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कांशिगढ़ मे आगमन पर काला झंडा दिखाने जाते हुए युवा मोर्चा के कार्यकर्तों को गिरफ्तार कर लिया गया  विधानसभा के ग्राम कांशीगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात दौरा का भाजपा के कार्यकर्ताओं ने काला झंडा दिखाकर किया विरोध,पुलिस द्वारा विरोध प्रदर्शन करने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओं को गिरप्तार कर लिया गया बीजेपी ने छग  कांग्रेस सरकार के वादाखिलाफी घोषणा पत्र में किये गए वादे को पूरा नहीं कर रहे हैं जिसको लेकर विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की भूपेश बघेल वापस जाओ के नारे लगाए गए जिस पर पुलिस बल ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को गिरप्तार कर लिया।

जय ठेंघा देवता ओपन कबड्डी प्रतियोगिता ग्राम माहुलदीप -छपोरा 2022

Image
 जय ठेंघा देवता ओपन कबड्डी प्रतियोगिता ग्राम  माहुलदीप -छपोरा 2022 मालखरौदा ब्लाक के ग्राम माहुलडीप में हर वर्ष की भांति इस वर्ष 2022 में भी ठेंघा देवता के पावन नगरी ग्राम माहुलदीप में दिनांक 14/10/2022 दीन शुक्रवार से 16/10/2022 दिन रविवार तक ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के इनाम की राशी प्रथम 10,000 द्वितीय 7000 तृतीय 5000 चतुर्थ इनाम 3000 वहीं महिला वर्ग के लिए प्रथम इनाम 8000 द्वितीय 6000 तृतीय 5000 एवं चतुर्थ 3000रखा गया है वहीं हर पार्टी के जनप्रतिनिधियों का आगमन प्रतियोगिता दिन से लेकर फाइनल दिवस तक अलग अलग पार्टी के प्रतिनिधियों का आगमन होगा साथ क्षेत्र के लोगों में भी इस प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है वास्तविक बात है की इस तरह के हमारे जिवन काल के पारंपरिक खेल जो कि डुडवा खेल के नाम से प्रसिद्ध था इस खेल में हमारे सम्पूर्ण शरीर शारिरिक मानशिक बौध्दिक विकाश होता है साथ ही इस महत्वपूर्ण खेल विलुप्त होने के कगार पर था लेकीन इस क्षेत्र युवाओं द्वारा इस पारंपरिक खेल को पुनः उजागर करने का प्रयास किया...

ये कैसी लापरवाही है, अभी तक काम पूरा क्यों नहीं हुआ ?: श्री तारन प्रकाश सिन्हा

Image
 ये कैसी लापरवाही है, अभी तक काम पूरा क्यों नहीं हुआ ?: श्री तारन प्रकाश सिन्हा आडिटोरियम और स्वीमिंग पुल के निर्माण कार्यों की धीमी चाल पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी जांजगीर-चाम्पा 09 अक्टूबर 2022/ जिले के विकास में अधोसंरचना के कार्यों को महत्वपूर्ण मानने वाले कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले में विगत कई वर्षों से निर्माणाधीन कार्यों की न सिर्फ फ़ाइलो को निकलवाया है,अपितु समय-सीमा तय होने के बाद भी कार्य पूर्ण नहीं होने पर अधिकारियों के प्रति गहरी नाराजगी भी जताई है। उन्होंने जिले के विकास में महत्वपूर्ण कार्यों का निर्माण स्थल पर जायजा भी लिया और कहा कि यह कैसी लापरवाही चल रही है, अभी तक काम पूरा क्यों नहीं हो पाया ? आप लोग बड़े अधिकारी है। आप लोग सुपरविजन नहीं करते क्या ? अब यह सब नहीं चलेगा। जल्दी ही गुणवत्ता के साथ काम पूरा करें।                कलेक्टर श्री सिन्हा ने जिला पंचायत भवन के समीप निर्माणाधीन ऑडिटोरियम भवन का निरीक्षण किया | यहाँ जिला खनिज न्यास मद से लगभग 5 करोड़ की लागत राशि से वर्ष 2017-18 से निर्माणाधीन इस ऑडिटोरियम के स...

नवीन जिला सक्ति के मालखरौदा से युवा पीढ़ी दीक्षाभूमि नागपुर पहुँचे, लाखों करोड़ो की सँख्या में दर्शनार्थी पहुँचते हैं प्रतिवर्ष नागपुर।

Image
 नवीन जिला सक्ति के मालखरौदा से युवा पीढ़ी दीक्षाभूमि नागपुर पहुँचे, लाखों करोड़ो की सँख्या में दर्शनार्थी पहुँचते हैं प्रतिवर्ष नागपुर। मालखरौदा/बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की दीक्षाभूमि नागपुर में हर वर्ष विजयादशमी पर होती है भब्य मेला नागपुर शहर के कोने कोने में है भगवान बुद्ध और बाबा साहब की विशाल प्रतिमाएं,देश विदेश से लाखों करोड़ो लोगों की भीड़ जमा होती है विश्व का सबसे बड़ा पुस्तक मेला माना जाता है इस मेले का महत्व यह है कि यहाँ शिक्षा ही उन्नति और ज्ञान का भंडार होता है,नवीन जिला सक्ति के मालखरौदा क्षेत्र के कई ग्रामों से बाबा साहब के अनुयायी युवा पीढ़ी के जाबाज भीम सैनिक दीक्षाभूमि नागपुर मेला दर्शन करने गए दिनांक 03/10/2022 से 5/10/2022 तक तीन दिवसी पुस्तक मेले में मालखरौदा क्षेत्र के युवा भीम सैनिक सामिल हुए,जिसमें ग्राम पिहरिद से चैतन्य बुद्ध,विजय कोसले,पारेश्वर एवं साथी,नवागांव से बसंत खांडे,कलाराम एवं साथी,ग्राम बड़े रबेली धुरवा शतरंज एवं साथी,ग्राम भडोरा से भूपेन्द्र घृतलहरे एवं साथी ग्राम पिरदा से सुशील भारद्वाज,अमर सिंग, सिंघरा से विजय घृतलहरे,मनहरण कमलेश सोनाडुला,सूरज अ...

खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जैजैपुर विकासखंड में छत्तीसगढ़ी ओलंपिक खेलों का आयोजन,कलेक्टर के निर्देशन में किया जा रहा,छत्तीसगढ़ी ओलंपिक खेलों का आयोजन।

Image
 खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जैजैपुर विकासखंड में छत्तीसगढ़ी ओलंपिक खेलों का आयोजन,कलेक्टर के निर्देशन में किया जा रहा,छत्तीसगढ़ी ओलंपिक खेलों का आयोजन।       सक्ती 07 अक्टूबर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विचार धारा अनूरूप पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने एवं प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने व खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खेल भावना का विकास करने छत्तीसगढिया ओलंपिक 2022-23 का आयोजन किये जाने का निर्णय लिया गया है। कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के मार्ग-निर्देशन में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जैजैपुर विकासखंड में छत्तीसगढ़ी ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है।       सक्ती जिले के विकासखण्ड जैजैपुर के समस्त ग्राम पंचायतों में राजीव युवा मितान क्लब व पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सहयोग से कुल 14 प्रकार का खेलों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 8 दलीय एवं 6 एकल खेल का आयोजन होगा। खेल का आयोजन राजीव युवा मितान क्लब, जोन, विकासखण्ड, जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर किया जा रहा है। जिसमें 06 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2022 तक राजीव युवा...

नवरात्र के पावन पर्व पर जैजैपुर विधायक पत्नी गीता देवी चन्द्रा ग्राम पंचायत भडोरा के आश्रित ग्राम जोगीडीपा पहुँची।

Image
 नवरात्र के पावन पर्व पर जैजैपुर विधायक पत्नी गीता देवी चन्द्रा ग्राम पंचायत भडोरा के आश्रित ग्राम जोगीडीपा पहुँची। ग्रामीणों ने उन्हें सड़क की समस्या के बारे में अवगत कराया,जो विधायक बनने से पहले चन्द्रा विधायक जी ने ग्रामीणों को आश्वसन दिया था। पहली बार विधायक बनने से पहले वादा किया  था विधायक बना दो  सड़क की समस्या दूर कर देंगे,बन गए तो गांव को देखा तक नही,दूसरी बार भी वही हुआ अब तो तीसरा चुनाव आने वाला है। मालखरौदा/जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के ऊर्जावान विधायक कहे जाने वाले विधायक केशव प्रसाद चन्द्रा जी की धरम पत्नी गीता देवी चन्द्रा का ग्राम पंचायत भडोरा एवं आश्रित ग्राम जोगीडीपा में आगमन हुआ नवरात्र के पावन पर्व पर विधायक महोदय जी के प्रतिनिधित्व करते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र में स्वयं तो नही पहुँच रहें हैं पर उनकी पत्नी जरूर पहुँच रही हैं तो ग्रामीण जन उन्ही को अपना विधायक समझकर उनके मान सम्मान में कमी नहीं कर रहे हैं एवं अपने गांव की समस्यों से अवगत भी करा रहे हैं विधायक श्री की पत्नी गीता देवी चन्द्रा जी ग्रामीणजनों से रूबरू हुई ग्रामीणों ने भी उनका आत्मीय स्वागत अभ...