सक्ति जिला में जोगी कांग्रेस का प्रथम चरण का बैठक जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन बबलू जी के नेतृत्व में स्व.वेदराम भवन में सम्पन्न हुआ।
सक्ति जिला में जोगी कांग्रेस का प्रथम चरण का बैठक जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन बबलू जी के नेतृत्व में स्व.वेदराम भवन में सम्पन्न हुआ।
जोगी कांग्रेस के अस्तित्व के बजाय भाजपा- कांग्रेस अपनी अपनी पार्टी की चिंता करें,जोगी कांग्रेस को तोड़ने की चाल नही चलेगा।
जेसीसी (जे) के सक्ति जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन बबलू जी ने भाजपा - कांग्रेस को दिया करारा जवाब।
सक्ति/छत्तीसगढ़ की एकमात्र मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के सक्ति जिला बनने पर जोगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मा.अमित जोगी जी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता हर्षवर्धन सिंह बबलू जी को नवीन जिला सक्ति का जिलाध्यक्ष बनाया तो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह बबलू ने अपने जिलाध्यक्ष के कर्तब्य का पालन करते हुए सक्ति जिला का प्रथम चरण का बैठक अपने गृह निवास स्थान स्व.वेदराम भवन में बैठक लिये जिसमें जिलेभर के जोगी कांग्रेसी पहुँचे,कार्यक्रम की शुरुआत में सबसे पहले पार्टी के संस्थापक स्व.पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम की शुरुआत किया गया उसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन बबलू जी एवं पार्टी के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों का स्वागत अभिनन्दन किये,वही जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन बबलू ने अपने उद्बोधन में कहा कि जोगी कांग्रेस एक क्षेत्रीय पार्टी है और क्षेत्रीय पार्टी ही अपने छत्तीसगढ़ का विकास कर सकती है हमारे मुख्या स्व.जोगी जी ने इसी उद्देश्य से क्षेत्रीय दल बनाये हैं ताकि हम हमारे छग के गरीब जनता किसान कर्मचारी बेरोजगार युवाओं आदि की भलाई हो हम अपना निर्णय यही छग में लेंगे हमें किसी दिल्ली में बैठे आकाओं की जरूरत नहीं है जो कांग्रेस भाजपा करती है हमारी जोगी पार्टी के उदय और उसके पतन सहित उसके अस्तित्व पर सवाल खड़ा करने वाले भाजपा और कांग्रेसी नेता बोलते हैं उन दोनों पार्टी को अपने दल की चिंता करनी चाहिये दोनो राष्ट्रीय दलों का चाल, चरित्र और चेहरा एक समान है जिसे आगामी 2023-2024 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता बेनकाब करेगी।फिर भी दोनो दल अपने - अपने दल की चिंता करना छोड़ जोगी कांग्रेस की चिंता कर रहे है दरअसल दोनो राष्ट्रीय दलों के लिए स्व अजीत जोगी जी की छत्तीसगढ़िया क्षेत्रीय पार्टी चुनौती बन गई है । इसलिए भाजपा- कांग्रेसी अपनी-अपनी पार्टी की चिंता छोड़ हमारी पार्टी की चिंता कर रहे है हर्षवर्धन बबलू ने कहा दोनो दल यह अच्छी तरह से जानते है की छत्तीसगढ़ की नई-नवेली पार्टी जनता कांग्रेस जोगी के गठबंधन को वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में 7 सीटों के साथ छत्तीसगढ़ की जनता ने अपने सिर माथे पर बिठाया,अब छत्तीसगढ़ के कोने कोने में जोगी कांग्रेसी 2023-2024 की विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे है। हर्षवर्धन ने कहा समुद्र शांत है इसका यह मतलब नहीं की उसके अंदर हलचल नहीं हैं, लहरो को शांत देखकर यह मत समझ लेना कि समुद्र में रवानी नहीं है जब भी उठेगे तुफान बनकर उठेंगे।आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में जोगी कांग्रेस एक नए रूप और नए कलेवर के साथ सामने आएगी और छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़िया सरकार बनाने में अपनी बड़ी भूमिका निभाएगी वही हर्षवर्धन ने कहा कि जोगी कांग्रेस पार्टी अपने पूरे 90 सीटों पर अपनी प्रत्याशी घोषित करेंगे किसी अन्य दलों के साथ कोई गठबंधन नही होगा जिसमें 40 सीटों पर सक्रिय भूमिका निभाई जायेगी।
वही इसी कड़ी में सक्ति विधानसभा प्रभारी अर्जुन राठौर,सुखबाई खूंटे,संतोषी रात्रे, छतराम यादव,समय जांगड़े,रवि खटर्जी,धनेश्वर रात्रे आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने अपना उद्बोधन दिये,जिसमें जिला सक्ति संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन बबलू ने जिला महामंत्री के पद पर जी.आर. प्रधान को नियुक्त किए तो वही जिला मीडिया प्रभारी के पद पर भूपेन्द्र लहरे एवं सह जिला मीडिया प्रभारी महेंद्र खांडे को नियुक्त किए हैं ।

Comments
Post a Comment