कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक,गिरदावरी की अंतिम सूची का एक अक्टूबर को होगा प्रकाशन,कलेक्टर ने जमीनी स्तर पर प्रचार प्रसार और मुनादी कराने के दिए निर्देश।
कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक,गिरदावरी की अंतिम सूची का एक अक्टूबर को होगा प्रकाशन,कलेक्टर ने जमीनी स्तर पर प्रचार प्रसार और मुनादी कराने के दिए निर्देश। गंभीर कुपोषित बच्चे और एनीमिक महिलाओं के लिए कार्ड बनाकर नियमित कराएं स्वास्थ्य जांच - कलेक्टर जांजगीर-चांपा 27 सितंबर 2022/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट परिसर के सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक में सभी विभागों के कामकाज और शासकीय योजनाओं, कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा की। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को जनहित की योजनाओं और कार्यक्रमों में सजगता पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि गिरदावरी की अंतिम सूची का प्रकाशन एक अक्टूबर को किया जाएगा। जिसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर जिले के किसान संबंधित तहसील कार्यालयों में 1 से 10 अक्टूबर तक दावा-आपत्ति कर सकते हैं। कलेक्टर ने गिरदावरी के अंतिम सूची के प्रकाशन का गांवों में व्यापक प्रचार प्रसार और कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराने के निर्देश दिए हैं। बैठक में कलेक्टर ने महिला ए...