नवरात्र के पावन पर्व पर जैजैपुर विधायक पत्नी गीता देवी चन्द्रा ग्राम पंचायत भडोरा के आश्रित ग्राम जोगीडीपा पहुँची।
नवरात्र के पावन पर्व पर जैजैपुर विधायक पत्नी गीता देवी चन्द्रा ग्राम पंचायत भडोरा के आश्रित ग्राम जोगीडीपा पहुँची।
ग्रामीणों ने उन्हें सड़क की समस्या के बारे में अवगत कराया,जो विधायक बनने से पहले चन्द्रा विधायक जी ने ग्रामीणों को आश्वसन दिया था।
पहली बार विधायक बनने से पहले वादा किया था विधायक बना दो सड़क की समस्या दूर कर देंगे,बन गए तो गांव को देखा तक नही,दूसरी बार भी वही हुआ अब तो तीसरा चुनाव आने वाला है।
मालखरौदा/जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के ऊर्जावान विधायक कहे जाने वाले विधायक केशव प्रसाद चन्द्रा जी की धरम पत्नी गीता देवी चन्द्रा का ग्राम पंचायत भडोरा एवं आश्रित ग्राम जोगीडीपा में आगमन हुआ नवरात्र के पावन पर्व पर विधायक महोदय जी के प्रतिनिधित्व करते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र में स्वयं तो नही पहुँच रहें हैं पर उनकी पत्नी जरूर पहुँच रही हैं तो ग्रामीण जन उन्ही को अपना विधायक समझकर उनके मान सम्मान में कमी नहीं कर रहे हैं एवं अपने गांव की समस्यों से अवगत भी करा रहे हैं विधायक श्री की पत्नी गीता देवी चन्द्रा जी ग्रामीणजनों से रूबरू हुई ग्रामीणों ने भी उनका आत्मीय स्वागत अभिनन्दन किया वही ग्राम की समस्याओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया ग्रामीणों का कहना था कि हमारे ग्राम जोगीडीपा से करिया बहरा सड़क बड़े रबेली पहुँच मार्ग एवं जोगीडीपा से पिरदा रोड पहुँच मार्ग पूरी तरह से जर्जर हालत में है बरसात के दिनों में इस रोड से आना जाना बहुत ही मुश्किल भरा होता है हमने इस बारे में कई बार जनपद पंचायत के चक्कर लगा चुके हैं और विधायक महोदय जी को भी इस बारे में शिकायत किया जा चूका है फिर भी आज तक न तो विधायक जी हमारे ग्राम की समस्या को दूर किये हैं और न चुनाव जीतने के बाद से अब तक जोगीडीपा ग्राम में कभी कदम रखें तो विधायक जी का प्रतिनिधितत्व करने पहुँची श्रीमति गीता देवी चन्द्रा जी का कहना था कि दो साल कोरोना काल की वजह से काम रुक
गया है यह विधायक जी की नाकामी नही बल्कि छग सरकार की नाकामी है का हवाला देते हुए कोरोना काल की वजह से कुछ नही कर पाए यह छग सरकार जाने कहकर अपने विधायक पति का बचाव किया गया क्या इस तरह कोरोना का हवाला देना सही है?
क्या जोगीडीपा से बड़े रबेली पहुँच मार्ग सड़क के पैसे कोरोना में लगाये गए हैं ऐसी बातें कहना कहीँ न कहीँ मेडम श्री अपने विधायक पति की नाकामी को छुपा रहे हैं।
ग्रामीणों ने कहा कि हमारे विधायक श्री चन्द्रा जी को हमारा गांव सिर्फ चुनाव के समय याद आता हैं और रोड बनाने का आश्वासन हर बार जितने पर बनाने की हवाला देकर चले जाते हैं जितने के बाद विधायक चन्द्रा जी जोगीडीपा ग्राम को देखना तो दूर पूछते भी नहीँ यह ग्रामीणों का कहना था सिर्फ चुनाव समय ही यह गांव याद आते हैं बांकी दिनों में कोई पूछ परख नही करते चुनाव के पहले किये गए वादे अब तक पूरा नहीं कर पाए जैजैपुर विधायक चन्द्रा जी क्या इसीलिए विधायक जी अपनी नाकामी पर पर्दा डालने के लिए अपने मेडम श्री को आगे कर रहे हैं,स्वयं इन गावों में क्यों दौरा नही करते यदि चले गए तो ग्रामीणों के सवालों के आगे कुछ बोल नही पाएंगे क्योंकि हर बार जितने पर बनाएंगे कहकर आश्वासन देकर निकल लेते है,इस तरह ग्रामीणों ने अपनी पीड़ा चन्द्रा विधायक पत्नी को बताई।

Comments
Post a Comment