कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने समय-सीमा की बैठक ली।
कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने समय-सीमा की बैठक ली। जिले में सीमार्ट का शीघ्र होगा शुभारंभ,कलेक्टर ने आवश्यक तैयारी करने के दिए निर्देश। शासन का योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं शिविर का आयोजन कर दिलाये पात्र हितग्राहियों को लाभ - कलेक्टर रामायण मंडली के मानस गायन प्रतियोगिता के लिए समितियों का जल्द पंजीयन कराने के दिए निर्देश सक्ती 14 अक्टूबर 2022/ कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने आज सभी विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने पूरे प्रदेश सहित जिले में 15 नवम्बर से शुरू होने वाले मानस गायन प्रतियोगिता के लिए जिले के सभी इच्छुक रामायण मंडली समितियों का शीघ्र पंजीयन कराये जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को 15 नवंबर से पूर्व जिले के ज्यादा से ज्यादा समितियों का पंजीयन चिन्हारी पोर्टल में कराए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि धान खरीदी का कार्य शासन का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी जिले के धान खरीदी केन्द्रों का समय पूर्व निरीक्षण करते हुए धान खरीदी केन्द्रो में साफ-स...